दल-बदल सुनवाई कब तक!
Updated at : 29 Dec 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

जब 2014 में रघुवर दास गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, तो यहां के लोगों में उम्मीदें जगी थी कि राज्य में पहली बार बहुमत की सरकार बनी है, तो काम भी तेजी से होगा. लेकिन दुर्भाग्य ही है कि इस प्रदेश के लिए जब रघुवर सरकार ने झाविमो के छह विधायकों को तोड़कर […]
विज्ञापन
जब 2014 में रघुवर दास गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, तो यहां के लोगों में उम्मीदें जगी थी कि राज्य में पहली बार बहुमत की सरकार बनी है, तो काम भी तेजी से होगा.
लेकिन दुर्भाग्य ही है कि इस प्रदेश के लिए जब रघुवर सरकार ने झाविमो के छह विधायकों को तोड़कर अपने पाले में लाने में सफल रहे और एक बार फिर झारखंड के माथे पर कलंक का टीका लगाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. झाविमो से आये छह विधायकों में से कुछ को मंत्री पद, बोर्ड निगम के अध्यक्ष पद से भी पुरस्कृत किया गया.
इसी से अस्पष्ट हो गयी सरकार की मंशा. आज दो साल बीत चुके हैं फिर भी दल-बदल के मामले विधानसभा अध्यक्ष और हाईकोर्ट में लंबित है. क्यों न ऐसे बिकाऊ विधायकों पर हाईकोर्ट और विधानसभा जल्द फैसला देकर एक आदर्श पेश करे और झारखंड पर जो कलंक लगा है वह छूट सके!
अजय पटेल, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




