बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम हो
Updated at : 27 Oct 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे देश में शिक्षा का प्रचार-प्रसार खूब हो रहा है़ निजी और सरकारी स्तर के अनेक संस्थान तेजी से खुल और काम कर रहे हैं. लेकिन, दूसरी ओर छोटे-बच्चों के स्कूल बैग के बोझ में तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है. निजी विद्यालयों में अंगरेजी की अनिवार्यता के चलते विषय इतने बढ़ गये हैं […]
विज्ञापन
हमारे देश में शिक्षा का प्रचार-प्रसार खूब हो रहा है़ निजी और सरकारी स्तर के अनेक संस्थान तेजी से खुल और काम कर रहे हैं. लेकिन, दूसरी ओर छोटे-बच्चों के स्कूल बैग के बोझ में तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है.
निजी विद्यालयों में अंगरेजी की अनिवार्यता के चलते विषय इतने बढ़ गये हैं कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान हैं. स्कूल बैग का बोझ इतना अधिक है कि बच्चे पीठ दर्द से परेशान होने लगे हैं. शिक्षा मंत्रालय को छोटे बच्चों बस्ते का बोझ कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए.
मोहन कुमार मुंडा, घाटशिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




