''31 अक्तूबर'' की रिलीज की न मिले अनुमति
Updated at : 24 Oct 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्तूबर सन 1984 को उन्हीं के अंगरक्षकों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेते हुए की थी. इस क्षति के बाद जो प्रतिक्रिया देश ने देखी, वह देश के इतिहास में एक काला अध्याय था. तब से लेकर अब तक पीड़ितों की दो पीढ़ियां आगे बढ़ गयीं. […]
विज्ञापन
भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्तूबर सन 1984 को उन्हीं के अंगरक्षकों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेते हुए की थी. इस क्षति के बाद जो प्रतिक्रिया देश ने देखी, वह देश के इतिहास में एक काला अध्याय था. तब से लेकर अब तक पीड़ितों की दो पीढ़ियां आगे बढ़ गयीं. सिख दंगों के अध्याय को देश भूलने की कोशिश कर रहा है.
लेकिन, बाॅलीवुड में ’31 अक्तूबर’ नाम से एक हिंदी फिल्म बनी है, जो उस दौरान भड़के दंगों पर आधारित है. सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को रिलीज होने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए. अगले वर्ष पंजाब व कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव निश्चित हैं. देश के अंदरूनी हालात न बिगड़ें, इसके लिए फिल्म की रिलीज पर रोक जरूरी है.
आशीष कुमार, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




