सिक्के का दूसरा पहलू भी देखना जरूरी
Updated at : 27 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

उड़ी हमले के बाद पड़ोसी देश पर सैन्य कार्यवाई की मांग चारों तरफ से हो रही है, जो काफी हद तक ठीक भी है और अपनी जगह सही भी. पर इस सिक्के का दूसरा पहलू हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए़ अगर युद्ध होता है तो भले ही हमारा पलड़ा भारी हो, पर नुकसान दोनों तरफ […]
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद पड़ोसी देश पर सैन्य कार्यवाई की मांग चारों तरफ से हो रही है, जो काफी हद तक ठीक भी है और अपनी जगह सही भी. पर इस सिक्के का दूसरा पहलू हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए़ अगर युद्ध होता है तो भले ही हमारा पलड़ा भारी हो, पर नुकसान दोनों तरफ होगा. चीन भारत और पाक युद्ध में पाक को हथियार देने में कभी नहीं हिचकिचायेगा़ वह यह चाहेगा कि यह युद्ध लंबा खिंचे और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसके पास हथियार भारत से ज्यादा है.
कुछ समय के लिए ही सही, अगर भारत को नुकसान होता है तो इसे भारत सरकार की अदूरदर्शिता कहने में लोग तनिक भी देर नहीं लगायेंगे. इसलिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है. हां, कम से कम हम राजनीतिक हितों से ऊपर उठ कर देश में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और सबसे जरूरी यह कि लापरवाही न बरतें.
अनोखी साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




