आनंद महिंद्रा ने झारखंड की छिपी खूबसूरती पर किया पोस्ट, ‘बादलों की पहाड़ी’ को बताया खास

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की खूबसूरती पर आनंद महिंद्रा का पोस्ट

Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने X पर पोस्ट कर झारखंड की खूबसूरती पर चर्चा किया. उन्होंने मेघाहातुबुरु जैसे शांत हिल स्टेशन का जिक्र करते हुए कहा कि यह जगह खास है, लेकिन अभी तक लोगों की नजरों से दूर रही है.

विज्ञापन

Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर करते हुए झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर अपनी सोच साझा की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा. 

आपके शहर में

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित हिल स्टेशन : आनंद महिंद्रा 

आनंद महिंद्रा ने लिखा कि भारत में छुट्टियों की योजना बनाते समय आमतौर पर गोवा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे लोकप्रिय स्थानों का ही नाम सामने आता है. उन्होंने यह बताया की उनकी नजर @IndiaAesthetica द्वारा पोस्ट की गई मनमोहक तस्वीरों पर पड़ी. ये तस्वीर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित मेघातुबुरु हिल स्टेशन की हैं, जिसे ऊंचाई के कारण “बादलों की पहाड़ी” के नाम से जाना जाता है. करीब 4,300 फीट की ऊंचाई पर बसा यह स्थान सरंडा वन के बीच स्थित है, जो 700 पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यहां से सूर्यास्त का नजारा, जंगल के झरने और प्राकृतिक दृश्य काफी आकर्षक हैं और यह इलाका अभी भी काफी हद तक अछूता है. 

झारखंड में और भी कई खास जगहें 

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि झारखंड में पर्यटन सुविधाएं बहुत सीमित हैं – बहुत कम रिसॉर्ट और ज्यादातर गेस्टहाउस है. आनंद महिंद्रा ने झारखंड के बारे में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां नेतरहाट के प्रसिद्ध सूर्योदय, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, देवघर का पवित्र ज्योतिर्लिंग, रांची के आसपास के जलप्रपात और प्राचीन सारंडा जंगल मौजूद हैं. फिर भी यह जगह अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. झारखंड में समझदार यात्रियों के लिए बहुत कुछ है. बस अब तक इसका खुलकर प्रचार नहीं किया है. 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola