Volkswagen Taigun Facelift 9 अप्रैल को देगी दस्तक, देखें टीजर
Published by : Shivani Shah Updated At : 05 Apr 2026 11:38 AM
वोक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट / फोटो- वोक्सवैगन इंस्टाग्राम
Volkswagen Taigun Facelift 9 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. नई SUV में हल्के डिजाइन अपडेट के साथ नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इंजन वही रहेंगे, लेकिन गियरबॉक्स में बदलाव संभव है.
Volkswagen अपनी पॉपुलर SUV Taigun को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. नए मॉडल को कंपनी 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है. टीजर में SUV की सिल्हूट दिखाई गई है, जो काफी हद तक पहले जैसी ही लगती है. इससे साफ है कि इसके बॉडीशेल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. एक्सटीरियर में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं. कंपनी इस मॉडल को 9 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है.
टीजर में क्या दिखा?
Volkswagen Taigun Facelift के 7 सेकंड के टीजर में कार का सिर्फ साइड प्रोफाइल दिखाया गया है, जिसमें ज्यादा डिटेल्स छिपाकर रखी गई हैं. हालांकि, इसमें कुछ नए बदलाव साफ नजर आते हैं. जैसे कि-
- आगे की तरफ नया बंपर और अपडेटेड ग्रिल डिजाइन मिलेगा.
- LED हेडलैंप्स और टेललाइट्स को भी नया लुक दिया गया है.
- पहले सामने आए स्पाई शॉट्स में फुल-विड्थ LED लाइट बार भी दिखी थी.
- ग्रिल के बीच में लाइट अप VW लोगो मिलने की संभावना है.
इंटीरियर कि बात करें, तो Taigun फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसमें नए कलर थीम और अपडेटेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. फीचर्स के मामले में यह नई Skoda Kushaq Facelift जैसी हो सकती है और बेस वेरिएंट में भी ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
इंजन और गियरबॉक्स
नई Volkswagen Taigun Facelift में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन गियरबॉक्स में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मॉडल में 1.0L TSI और 1.5L TSI इंजन ऑप्शन मिलेंगे. ऐसे में-
- 1.0L इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल जारी रहेगा.
- 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड AT आ सकता है.
- 1.5L इंजन के साथ 7-स्पीड DCT मिलने की उम्मीद है.
कंपनी के अनुसार, नई Taigun पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगी, जो ग्राहकों को एक नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी.
नए फीचर्स में क्या मिल सकता है?
Volkswagen ने अभी तक Taigun Facelift के इंटीरियर की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन लॉन्च से पहले कुछ बड़े अपडेट्स मिलने की उम्मीद है. इस मॉडल में-
- टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है.
- रियर सीट मसाज फीचर भी दिया जा सकता है.
- बेस वेरिएंट में भी सनरूफ, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
- टेक्नोलॉजी अपडेट:
- ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जा सकता है.
- इंफोटेनमेंट में AI इंटीग्रेशन मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Honda Cars की बिक्री घटी, लेकिन Amaze और Elevate की डिमांड मजबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










