ग्रेस के साथ जारी हो टेट का रिजल्ट

Published at :01 Feb 2014 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रेस के साथ जारी हो टेट का रिजल्ट

कोर्ट के आदेश के बाद छह माह पूर्व हुए जेटेट परीक्षा के वैसे आवेदकों का रिजल्ट जिसने एमआर शीट में कुछ ना कुछ त्रुटियां की थीं, फिर से जारी करने की प्रक्रिया चल रही है़ इस बारे में मेरा कहना है कि इस परीक्षा के छह से आठ वर्ग के कई प्रश्न शुरू से विवादित […]

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद छह माह पूर्व हुए जेटेट परीक्षा के वैसे आवेदकों का रिजल्ट जिसने एमआर शीट में कुछ ना कुछ त्रुटियां की थीं, फिर से जारी करने की प्रक्रिया चल रही है़ इस बारे में मेरा कहना है कि इस परीक्षा के छह से आठ वर्ग के कई प्रश्न शुरू से विवादित रहे हैं. जैक ने अब तक इस पर कुछ भी नहीं किया है़.

जैक द्वारा जारी कम से कम 10 प्रश्नों के उत्तर को लेकर अब भी विवाद हैं इसलिए संबंधित मंत्री व जैक को चाहिए कि जब संशोधित रिजल्ट जारी हो ही रहा है तो विवादित प्रश्नों के आलोक में कुछ नंबर का ग्रेस देकर इस रिजल्ट को दोबारा जारी किया जाये. इससे उन हजारों परीक्षार्थियों को फायदा होगा जो कुछ नंबरों से अनुत्तीर्ण रह गये हैं. शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि उपरोक्त आलोक में आवश्यक कदम उठाये, ताकि उन अभ्यर्थियों को भी एक मौका मिल सके.

निशा कुमारी, धनबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola