अपना न सही, जनता का तो ख्याल करें

Published at :22 Jan 2014 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
अपना न सही, जनता का तो ख्याल करें

जब पार्टी के उच्च अधिकारी ही नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय बातें करेंगे तो आम आदमी पर इसका क्या असर होगा? ऐसा कर के नेता खुद की छवि खराब कर रहे हैं. साथ ही विपक्षी की जीत भी पक्की कर रहे हैं. ऐसा करनेवाले के मन में विपक्षी के जीत जाने का डर भी […]

विज्ञापन

जब पार्टी के उच्च अधिकारी ही नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय बातें करेंगे तो आम आदमी पर इसका क्या असर होगा? ऐसा कर के नेता खुद की छवि खराब कर रहे हैं. साथ ही विपक्षी की जीत भी पक्की कर रहे हैं. ऐसा करनेवाले के मन में विपक्षी के जीत जाने का डर भी है, जो उसे यह करने को उकसाता है.

आम जनता का क्या है, हम तो बस इतना सोचते हैं कि प्रधानमंत्री वो बने जो अपने साथ-साथ हमारे बारे में भी सोचे. हम आम जनता को सरकार ये ना कहे कि सबको नौकरी दे पाना संभव नहीं. जनता को साल में पांच महीने प्याज ना खाने की कसम ना खानी पड़े.

जनता को महंगाई इठला कर मुंह चिढ़ा कर ये ना कहे कि अब भुगतो! ये तो तुम्हारी चुनी सरकार है. हम आम जनता उम्मीद करते हैं कि सरकार हमारे लिए भी काम करे जब वे नहीं करते हैं तो हम अगली बार किसी और से उम्मीद लगा लेते हैं.
शिखा रानी, गोड्डा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola