सुचित्र सेन को शत-शत नमन

कोई जिंदगी को कितना भी हसीन क्यों न बनाये, हर किसी की उम्मीदों पर खरा क्यों न उतरे, वह इस दुनिया से जाने के बाद कुछ गिले-शिकवे पीछे छोड़ ही जाता है.कुछ इसी तरह हमारे बीच से दबे कदम चली गयीं बांग्ला सिनेमा की महानायिका पद्मश्री सुचित्र सेन. उनके लाखों चाहनेवालों और उनके परिजनों के […]
कोई जिंदगी को कितना भी हसीन क्यों न बनाये, हर किसी की उम्मीदों पर खरा क्यों न उतरे, वह इस दुनिया से जाने के बाद कुछ गिले-शिकवे पीछे छोड़ ही जाता है.कुछ इसी तरह हमारे बीच से दबे कदम चली गयीं बांग्ला सिनेमा की महानायिका पद्मश्री सुचित्र सेन.
उनके लाखों चाहनेवालों और उनके परिजनों के मन में उनकी फिल्म ‘आंधी’ का यह गीत एक कसक बन कर दस्तक दे रहा है : तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं, तेरे बिना जिंदगी भी लेकिन जिंदगी नहीं.. 1952 में फिल्मों में पदार्पण करनेवालीं सुचित्र सेन को सिनेमा में उनके योगदान के लिए, 1972 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया था.
हिंदी और बांग्ला सिनेमा में उन्होंने अपनी अदाकारी से चाहनेवालों के दिलों पर राज किया. सुचित्र सेन हमारे बीच न रह कर भी, हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगी. शत-शत नमन.
आनंद कानू, सिलीगुड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










