कब दूर होगा आम इनसान का दर्द?

Published at :17 Jan 2014 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
कब दूर होगा आम इनसान का दर्द?

हम आम इनसान ही किसी को खास बना कर अपने भविष्य को उनके हाथों सौंप देते हैं. लेकिन वे खास बनते ही हम आम इनसान का दर्द भूल जाते हैं. हम आम इनसान कितना आहत होते हैं, पर किसे इतना समय है कि वह हमारे बारे में सोचे. परीक्षाफल प्रकाशन में तंत्र की लापरवाही की […]

विज्ञापन

हम आम इनसान ही किसी को खास बना कर अपने भविष्य को उनके हाथों सौंप देते हैं. लेकिन वे खास बनते ही हम आम इनसान का दर्द भूल जाते हैं. हम आम इनसान कितना आहत होते हैं, पर किसे इतना समय है कि वह हमारे बारे में सोचे. परीक्षाफल प्रकाशन में तंत्र की लापरवाही की खबर सोचने को मजबूर करती है कि किसी के भविष्य के साथ ऐसे कैसे कोई खिलवाड़ कर सकता है.

हम आम इनसान अपने अपनों के लिए न जाने कितने सपनों का त्याग कर देते हैं, लेकिन अगर ऐसा ही होता रहा तो हमारे सपने कैसे पूरे होंगे? क्या हमारी सफलता दूसरों की कार्यकुशलता पर निर्भर है? हम सिर्फ इंतजार और उम्मीद में ही दिन गुजार दे रहे हैं और गुजारते ही जा रहे हैं. हम इस आम इनसानों की दर्दनिवारक जादू की छड़ी जिनके पास है, वह उसका इस्तेमाल न जाने हमारे लिए कब करेंगे?
शिखा रानी, गोड्डा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola