कांग्रेस-भाजपा को चुनौती देगी आप

Published at :10 Jan 2014 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा को चुनौती देगी आप

विगत 15 दिसंबर, 2013 को हरिवंश जी का लेख आप की चुनौती पढ़ कर अच्छा लगा. उक्त लेख में कांग्रेस की करारी हार और आप की जीत के पीछे के कारणों का विश्लेषण सटीक रहा. लेख में लिखा गया है कि सत्ता का इस्तेमाल निजी द्वेष, दुश्मनी के लिए हो, यह कांग्रेस की संस्कृति रही […]

विज्ञापन

विगत 15 दिसंबर, 2013 को हरिवंश जी का लेख आप की चुनौती पढ़ कर अच्छा लगा. उक्त लेख में कांग्रेस की करारी हार और आप की जीत के पीछे के कारणों का विश्लेषण सटीक रहा. लेख में लिखा गया है कि सत्ता का इस्तेमाल निजी द्वेष, दुश्मनी के लिए हो, यह कांग्रेस की संस्कृति रही है. उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार बाबा रामदेव के ट्रस्टों के खिलाफ मामले दर्ज कराने में शतक (कुल 96 मामले) के करीब है.

इसका एकमात्र कारण है कि वह कांग्रेस और सोनिया गांधी के खिलाफ हैं. लोकपाल को आम जनता जाने या न जाने, लेकिन भ्रष्टाचारियों के जमा कालाधन को अच्छी तरह समझती है. इन सबका गुस्सा जनता ने आप को समर्थन देकर निकाला है. हम सब एक अच्छी शासन व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं, असली यज्ञ अभी बाकी है.

चंद्र शेखर भक्त, आसनबोनी, पू. सिंहभूम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola