दोषारोपण करनेवाले भी कम दोषी नहीं

Published at :25 Dec 2013 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
दोषारोपण करनेवाले भी कम दोषी नहीं

पिछले दिनों आपके अखबार के पाठक मत स्तंभ के खास पत्र के तहत छपे मंगल सिंह मुंडा के मत से मैं इत्तेफाक नहीं रखती. मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि अगर लाल पाड़ की साड़ी में मरियम की प्रतिमा को देखकर आपकी संस्कृति का लोप हो रहा है तो आप अपने पारंपरिक परिधान छोड़कर कोट-पैंट क्यों […]

विज्ञापन

पिछले दिनों आपके अखबार के पाठक मत स्तंभ के खास पत्र के तहत छपे मंगल सिंह मुंडा के मत से मैं इत्तेफाक नहीं रखती. मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि अगर लाल पाड़ की साड़ी में मरियम की प्रतिमा को देखकर आपकी संस्कृति का लोप हो रहा है तो आप अपने पारंपरिक परिधान छोड़कर कोट-पैंट क्यों पहन रहे हैं? आपके बच्चे पारंपरिक पहनावे को छोड़कर जींस, टी-शर्ट और टॉप क्यों अपना रहे हैं?

आपके बच्चे अंगरेजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, पिज्जा-बर्गर खा रहे हैं, तब आपकी संस्कृति का लोप क्यों नहीं हो रहा है? आपका समुदाय प्रकृति के करीब होने का दावा करता है, लेकिन आज आपका खान-पान, रहन-सहन आदि प्रकृति के कितना करीब रह गया है? दूसरों पर आरोप लगाने से पहले एक बार खुद अपने परिवार और समाज नजर डाल लीजिए, फर्क मालूम पड़ जायेगा.

अमिति कोड़ा, गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola