पात्रता परीक्षा है या अपात्रता परीक्षा ?

Published at :24 Dec 2013 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
पात्रता परीक्षा है या अपात्रता परीक्षा ?

टेट में असफल परीक्षार्थीयों के परीक्षा परिणाम प्रकाशन के संबंध में संजय कुमार द्वारा दी गयी दलील खोखली और बचकानी है. उनके अनुसार भूल करना मानव स्वभाव है, अत: भूलवश की गयी गलतियों को माफ कर असफल परीक्षार्थियों का परिणाम प्रकाशित होना चाहिए. तब तो भूलवश सभी परीक्षार्थियों ने सही की जगह गलत उत्तर पर […]

विज्ञापन

टेट में असफल परीक्षार्थीयों के परीक्षा परिणाम प्रकाशन के संबंध में संजय कुमार द्वारा दी गयी दलील खोखली और बचकानी है. उनके अनुसार भूल करना मानव स्वभाव है, अत: भूलवश की गयी गलतियों को माफ कर असफल परीक्षार्थियों का परिणाम प्रकाशित होना चाहिए.

तब तो भूलवश सभी परीक्षार्थियों ने सही की जगह गलत उत्तर पर चिह्न् लगा दिया, अत: परीक्षा में सभी को पास कर देना चाहिए! तब तो मैं तो कहूंगी कि सभी परीक्षाओं में जैसे रेलवे, बैंक, यूपीएससी आदि में हुई भूलों को मानवीय भूल समझ कर माफ करना चाहिए.

क्या ऐसा होता है? इस झारखंड में टेट एक मजाक हो गया है. मेरा सभी सुधीजनों से अनुरोध है कि टेट के खारिज परिणाम जारी नहीं किये जाएं, अन्यथा यह परीक्षा शिक्षक पात्रता परीक्षा न होकर अपात्र शिक्षक परीक्षा बन कर रह जायेगी.

आराधना, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola