‘आप’ और अन्ना के बीच खिंची लकीर

Published at :17 Dec 2013 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
‘आप’ और अन्ना के बीच खिंची लकीर

समाजसेवी अन्ना हजारे के क्रि याकलाप इन दिनों मन में कई तरह की शंकाएं पैदा करते हैं. रालेगणसिद्धी में अनशन पर बैठे अन्ना ने कहा था कि उनके मंच पर राजनीतिक दल से जुड़ा कोई भी शख्स नहीं आयेगा. जाहिर तौर पर उनकी मंशा राजनीतिक दलों को अपने निजी हित के लिए मंच का उपयोग […]

विज्ञापन

समाजसेवी अन्ना हजारे के क्रि याकलाप इन दिनों मन में कई तरह की शंकाएं पैदा करते हैं. रालेगणसिद्धी में अनशन पर बैठे अन्ना ने कहा था कि उनके मंच पर राजनीतिक दल से जुड़ा कोई भी शख्स नहीं आयेगा. जाहिर तौर पर उनकी मंशा राजनीतिक दलों को अपने निजी हित के लिए मंच का उपयोग न करने देने, और मंच को जनलोकपाल तक केंद्रित रखने की रही होगी.

फिर सवाल उठता है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ खुल कर मंच साझा करनेवाले पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को रियायत क्यों बख्शी? बेशक वीके सिंह किसी भी दल से जुड़े हुए नहीं हैं, पर क्या उन्हें भी वक्त की नजाकत को देखते हुए अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पूर्व सहयोगियों पर निशाना साधने से परहेज नहीं करना चाहिए था?

अंकित मुत्रीजा, खानपुर, दिल्ली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola