कांग्रेस को जनता का जवाब

Published at :16 Dec 2013 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस को जनता का जवाब

कांग्रेस को जनता का करारा जवाब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों से मिल चुका है. देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, घोटालों एवं महंगाई पर कांग्रेस सरकार का कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है. आम नागरिक महंगाई की मार से कराह रहा है, पर सरकार को लोगों की कोई चिंता नहीं है. चिंता है […]

विज्ञापन

कांग्रेस को जनता का करारा जवाब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों से मिल चुका है. देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, घोटालों एवं महंगाई पर कांग्रेस सरकार का कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है. आम नागरिक महंगाई की मार से कराह रहा है, पर सरकार को लोगों की कोई चिंता नहीं है.

चिंता है तो बस आरोपों से खुद को पाक-साफ साबित करने की. विगत वर्षो में कांग्रेस ने देश को जो दिया, वह है डूबती अर्थव्यवस्था और काले धन से गुलजार होते राजनेता. आम आदमी की आवाज भले सरकार के कानों तक न पहुंचती हो, लेकिन सरकार को आना तो वहीं है जहां आम आदमी खड़ा होकर अपनी दशा पर बिलख रहा है. भले ही आम नागरिक जनहित की बात मनवाने में असमर्थ हो, लेकिन वह अपने वोट से मदमत्त राजनेताओं को चारों खाने चित करने की क्षमता तो रखता ही है. सूरजभान सिंह, गोमिया, बोकारो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola