नियुक्ति न करने के लिए बहानेबाजी

Published at :25 Oct 2013 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति न करने के लिए बहानेबाजी

मैं झारखंड की शिक्षा मंत्री की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि भाषा की परिभाषा यह है कि उसकी अपनी लिपि होती है, जबकि बोली की अपनी कोई लिपि नहीं होती है, बल्कि वह किसी दूसरी भाषा की लिपि द्वारा लिखी जाती है, जैसे – खोरठा, मगही, भोजपुरी, हो, नागपुरी, अंगिका, बिरहोर आदि. उन्होंने किस […]

विज्ञापन

मैं झारखंड की शिक्षा मंत्री की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि भाषा की परिभाषा यह है कि उसकी अपनी लिपि होती है, जबकि बोली की अपनी कोई लिपि नहीं होती है, बल्कि वह किसी दूसरी भाषा की लिपि द्वारा लिखी जाती है, जैसे – खोरठा, मगही, भोजपुरी, हो, नागपुरी, अंगिका, बिरहोर आदि. उन्होंने किस बिना पर यह बयान दिया है कि भोजपुरी, मगही और अंगिका आदि बोलियां हैं, भाषा नहीं, और इसलिए इन भाषाओं के साथ टेट उत्तीर्ण उम्मीदवारों का रिजल्ट रद्द कर दिया जायेगा.

अगर ये सब बोलियां हैं, तो खोरठा, नागपुरी, हो, बिरहोर भी झारखंड की क्षेत्रीय बोलियां हैं, क्योंकि उनकी अपनी कोई लिपि नहीं है. सिर्फ संथाली की अपनी लिपि ‘ओल-चिकी’ है. तो क्या इन सबको भी अमान्य घोषित कर दिया जायेगा? सच्चई यह है कि सरकार नियुक्ति करना नहीं चाहती.

सन्नी दयाल शर्मा, डिभा, चतरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola