समय की मांग है शिक्षित समाज

हमारे समाज में बेरोजगारी, गरीबी, नशाखोरी, डायन-प्रथा, धार्मिक अंधविश्वास, धार्मिक उन्माद, कृषि में पिछड़ापन व राजनीतिक सूझबूझ में कमी जैसी कई समास्याएं व्याप्त हैं. इन समस्याओं के समाधान हेतु सरकार अपने स्तर से प्रयत्नरत है, लेकिन सुधार एवं विकास उस गति से नहीं हो पा रहा है. वर्तमान शिक्षा को लोग मात्र रोजगार प्राप्त करने […]
हमारे समाज में बेरोजगारी, गरीबी, नशाखोरी, डायन-प्रथा, धार्मिक अंधविश्वास, धार्मिक उन्माद, कृषि में पिछड़ापन व राजनीतिक सूझबूझ में कमी जैसी कई समास्याएं व्याप्त हैं. इन समस्याओं के समाधान हेतु सरकार अपने स्तर से प्रयत्नरत है, लेकिन सुधार एवं विकास उस गति से नहीं हो पा रहा है. वर्तमान शिक्षा को लोग मात्र रोजगार प्राप्त करने का साधन समझते हैं. हर शिक्षित व्यक्ति सरकारी नौकरी पाना चाहता है, जो संभव नहीं है.
अत: शिक्षा पद्धति को बहुअयामी बनाने की आवश्यकता है. समाज में अधिकतर लोग अच्छी शिक्षा के अभाव में गरीबी में जीवन बिता रहे हैं. चूंकि शिक्षित व्यक्ति अपने व परिवार का बेहतर गुजारा कर लेते हैं, अत: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करना अति आवश्यक है. शिक्षित लोग हर बुराई से निबट लेते हैं, ऐसे में शिक्षित समाज समय की मांग है.
– बीके हेंब्रोम, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




