दहेज बन गया है प्रतिष्ठा का प्रतीक

Published at :30 Apr 2015 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज बन गया है प्रतिष्ठा का प्रतीक

किसी बेटी के जन्म के साथ ही नहीं, बल्कि जन्म से पहले गर्भ में उसकी उपस्थिति का एहसास होते ही माता-पिता चिंताओं की गहराई में डूब जाते हैं. सवाल है कि वह कौन सा भय है, जो उन्हें चिंता के सागर में डुबा देता है. यह दानव हर घर में मौजूद है और वह है […]

विज्ञापन
किसी बेटी के जन्म के साथ ही नहीं, बल्कि जन्म से पहले गर्भ में उसकी उपस्थिति का एहसास होते ही माता-पिता चिंताओं की गहराई में डूब जाते हैं. सवाल है कि वह कौन सा भय है, जो उन्हें चिंता के सागर में डुबा देता है.
यह दानव हर घर में मौजूद है और वह है दहेज. इस डर से लड़की का पिता उसके जन्म के पहले से ही चिंतित हो जाता है. बड़ी अजीब बात है कि यह दहेज रूपी दानव अब लोगों के लिए समाज में प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है.
इस तरह की मानसिकता ही दहेज को बढ़ावा दे रही है. इस मानसिकता को न केवल बदलने बल्किदहेज के कारण होनेवाली प्रत्येक हिंसा के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने की आवश्यकता है. जरूरत सिर्फ महिला दिवस पर ही महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने की नहीं है, बल्कि उनके सशक्तीकरण के सिद्धांत को जीवन में उतारना होगा.
संजय राय भट्ट, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola