Yuzvendra Chahal संग डेटिंग अफवाहों पर भड़कीं Shefali Bagga, बोलीं- डिनर का मतलब रिश्ता नहीं होता

Updated:
विज्ञापन
Shefali Bagga and Yuzvendra Chahal

शेफाली बग्गा और युजवेंद्र चहल, फोटो- इंस्टाग्राम

Shefali Bagga ने युजवेंद्र चहलसंग डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और उन्हें कैसा पार्टनर पसंद है.

विज्ञापन

Shefali Bagga का नाम इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा था. सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर फैल गई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन सच कुछ और ही निकला. शैफाली ने खुद सामने आकर इन सभी बातों को अफवाह बताया और साफ कर दिया कि उनके और चहल के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है.

शैफाली ने क्या कहा?

Filmygyan के साथ बातचीत के दौरान शेफाली ने इन अफवाहों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी गलत मतलब निकाल लेते हैं.

शेफाली ने साफ किया कि सिर्फ एक बार डिनर पर साथ जाने या साथ दिखने का मतलब यह नहीं होता कि उनके बीच कोई रिश्ता है. उन्होंने आगे कहा कि वह इन बातों से अब थक चुकी हैं और बार-बार सफाई नहीं देना चाहतीं.

कैसे शुरू हुई ये अफवाह?

शैफाली ने बताया कि यह पूरी अफवाह सिर्फ एक छोटे से वीडियो से शुरू हुई. दरअसल, एक बार वह और चहल साथ में नजर आए थे. उस पल को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बस फिर क्या था, लोगों ने अपने-अपने अंदाज में बातें बनानी शुरू कर दीं और यह मान लिया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है.

शैफाली: “अब मुझे फर्क नहीं पड़ता”

शेफाली ने बातचीत के दौरान यह भी साफ कर दिया कि अब वह इन बेकार की बातों पर ध्यान नहीं देतीं. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “लोग क्या कहते हैं, ये उनकी सोच है. मुझे अपनी सच्चाई पता है और मेरे परिवार और करीबी लोगों को भी सब पता है.”

क्या शैफाली कभी क्रिकेटर को डेट करेंगी?

इस सवाल पर शैफाली ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह अपने काम और पर्सनल लाइफ को अलग रखना चाहती हैं और दोनों को मिक्स नहीं करना चाहतीं. इसलिए फिलहाल क्रिकेटर को डेट करने का उनका कोई प्लान नहीं है.

कैसा पार्टनर चाहती हैं शैफाली?

शैफाली ने यह भी बताया कि उन्हें कैसा पार्टनर पसंद है. उन्हें ऐसे लोग पसंद हैं जो केयरिंग हों और अपने पार्टनर को पूरा टाइम और ध्यान दें. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे लोगों की पर्सनैलिटी पसंद है, लेकिन वे पहले से शादीशुदा हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो में होगा बड़ा ट्विस्ट, निया शर्मा से लेकर मिस्टर फैजू तक पुराने खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola