नियम-कानून से कुछ नहीं होगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना में किसी स्कूल की तसवीर जिसमें दिखाया गया है कि अभिभावक दो-तीन मंजिला इमारत पर बाहर से चढ़ कर बच्चों को नकल करने में मदद कर रहे हैं, इन दिनों चर्चा का विषय है. कई मंत्री, अफसर, शिक्षाविद ्चर्चाएं कर रहे हैं. सबकी अलग-अलग राय है. किसी की राय नया नियम-कानून, तो किसी का […]
विज्ञापन
पटना में किसी स्कूल की तसवीर जिसमें दिखाया गया है कि अभिभावक दो-तीन मंजिला इमारत पर बाहर से चढ़ कर बच्चों को नकल करने में मदद कर रहे हैं, इन दिनों चर्चा का विषय है. कई मंत्री, अफसर, शिक्षाविद ्चर्चाएं कर रहे हैं. सबकी अलग-अलग राय है.
किसी की राय नया नियम-कानून, तो किसी का मानना है कि इसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं. पर सवाल यह है कि क्या नया नियम-कानून से कोई विद्यार्थी सुधर सकता है? अगर ऐसा होता तो अब तक कई सुधर जाते. क्योंकि पहले ही कई नियम-कानून लागू हैं. और बात रही अभिभावक की, तो अपने बच्चे के मोह में उनका सही-गलत भूलना जाहिर है. जितने ज्यादा नियम-कानून बनेंगे, नकल के उतने ही तरीके बच्चे निकाल लेंगे. बस जरूरत है बचपन से अच्छी शुरुआत की. विद्यार्थियों की अंतरात्मा को जगाने की.
पालुराम हेंब्रम, पूर्वी सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




