अन्नदाता के साथ ऐसा अन्याय क्यों?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों खबर आयी कि पश्चिम बंगाल के आलू किसान आत्महत्या कर रहे हैं. बंगाल का आलू झारखंड, बिहार, ओड़िशा और उत्तर प्रदेश तक जाता है. ऐसे में सवाल मौजूं है कि आखिरकार ये किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? जब किसान ही नहीं रहेंगे तो फसलों को उपजायेगा कौन? आज जिस तरह बंगाल की […]
विज्ञापन
पिछले दिनों खबर आयी कि पश्चिम बंगाल के आलू किसान आत्महत्या कर रहे हैं. बंगाल का आलू झारखंड, बिहार, ओड़िशा और उत्तर प्रदेश तक जाता है. ऐसे में सवाल मौजूं है कि आखिरकार ये किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? जब किसान ही नहीं रहेंगे तो फसलों को उपजायेगा कौन?
आज जिस तरह बंगाल की राजनीतिक स्थिति डगमगायी हुई है, उसमें किसानों का प्रतिदिन आत्महत्या करना अपने आप में एक सोचनीय मुद्दा है. आजकल किसान कर्ज लेकर कृषि कर तो रहे हैं, लेकिन व्यवसाय में घाटा होने से वे कर्ज को चुका नहीं पा रहे हैं.
जहां राज्य सरकार इन मामलों को आत्महत्या मानने से इनकार कर रही है, वही खबरें आ रही हैं कि किसानों को जबरन उनके उत्पाद को निर्धारित मूल्य से आधे दाम में बेचने पर मजबूर किया जा रहा है. अन्नदाता के साथ ऐसा अन्याय क्यों?
ओमप्रकाश प्रसाद, हुगली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




