ली कुआन जैसा नेता चाहिए भारत को

Published at :02 Apr 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
ली कुआन जैसा नेता चाहिए भारत को

सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू का अंतिम संस्कार हो चुका है. लगभग तीन दशक के अपने कार्यकाल में उन्होंने सिंगापुर को छोटे बंदरगाह से कारोबार का वैश्विक केंद्र बना डाला. ली कुआन पंडित नेहरू के मित्र थे और एक बार वे भारत के राष्ट्रपति भवन के अपर्याप्त रखरखाव पर टिप्पणी कर गये थे. […]

विज्ञापन

सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू का अंतिम संस्कार हो चुका है. लगभग तीन दशक के अपने कार्यकाल में उन्होंने सिंगापुर को छोटे बंदरगाह से कारोबार का वैश्विक केंद्र बना डाला. ली कुआन पंडित नेहरू के मित्र थे और एक बार वे भारत के राष्ट्रपति भवन के अपर्याप्त रखरखाव पर टिप्पणी कर गये थे.

इससे पता चलता है कि वे एक अच्छे मित्र थे, जो सच्चाई को छिपाते नहीं थे. ली कुआन मॉडल विश्व भर में नाम कमा चुका है क्योंकि यह ली की ही योग्यता थी कि एक उपनिवेश को उन्होंने कम समय में विश्व के दूसरे निवेश-आकर्षक देश के रूप में प्रतिष्ठित किया. उन्होंने स्वच्छता को बनाये रखने के लिए थूकनेवालों और कचरा फेंकनेवालों को सख्त कानूनी कार्रवाई से सुधारा. आज भारत को भी ऐसे नेता की जरूरत है. काश! हमारे प्रधानमंत्री ली के कुछ गुण आत्मसात करें.

मनोज आजिज, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola