नेताओं के बोलने की तय हो सीमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यसभा में एक वरिष्ठ सांसद ने संसद की गरिमा को ही तार-तार कर दिया. बहस के दौरान उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी. बीमा विधेयक पर चर्चा करते हुए वह भारतीय महिलाओं की देह का बखान करने लगे. सदन में उनके इस प्रकार के कथनों पर सदस्यगण खिलखिला कर हंस पड़े. लेकिन वक्तव्य देनेवाले […]
विज्ञापन
राज्यसभा में एक वरिष्ठ सांसद ने संसद की गरिमा को ही तार-तार कर दिया. बहस के दौरान उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी. बीमा विधेयक पर चर्चा करते हुए वह भारतीय महिलाओं की देह का बखान करने लगे. सदन में उनके इस प्रकार के कथनों पर सदस्यगण खिलखिला कर हंस पड़े.
लेकिन वक्तव्य देनेवाले नेता और उनकी टिप्पणी पर हंसनेवाले सदस्य आखिर इस तरह की हरकत से क्या साबित करना चाहते हैं? मुङो तो यह लगता है कि यदि अनुभवी और वरीय सांसद इस तरह संसद की गरिमा को शर्मसार करते रहे, तो युवा सांसदों से क्या उम्मीद की जा सकती है? एक ओर जहां देश में महिला सशक्तीकरण की बात की जा रही हो, तो दूसरी तरफ महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना कितना जायज है? हद तो तब हुई, जब नेताजी ने माफी मांगने से मना कर दिया.
भास्कर सिंह, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




