हर युवा को बनना होगा जिम्मेदार

Published at :16 Jan 2015 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
हर युवा को बनना होगा जिम्मेदार

अभी दो दिन पहले देश में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस मनाया गया. स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी, तेजस्वी और कर्मठ पुरुष थे. उन्होंने दुनिया के युवाओं और लोगों को संदेश दिया था कि ‘‘उठो, जागो और तब तक प्रयास करते रहो, जब तक तुम लक्ष्य को प्राप्त न कर लो.’’ आज के दौर […]

विज्ञापन
अभी दो दिन पहले देश में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस मनाया गया. स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी, तेजस्वी और कर्मठ पुरुष थे. उन्होंने दुनिया के युवाओं और लोगों को संदेश दिया था कि ‘‘उठो, जागो और तब तक प्रयास करते रहो, जब तक तुम लक्ष्य को प्राप्त न कर लो.’’
आज के दौर में देश के युवकों में दिन-ब-दिन गैर जिम्मेदार प्रवृत्ति का विकास हो रहा है. वे नशे के आदी होते जा रहे हैं और उनका झुकाव अपराध की तरफ अधिक हो रहा है. माता-पिता के प्रति व्यवहार बदलता जा रहा है. धोखेबाजी और फरेब बढ़ रहा है. यदि देश के युवक विवेकानंद जी को याद करते हुए यह संकल्प लें कि वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगे, तो देश को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता. देश के हर युवा को जिम्मेदार बनना होगा, तभी देश का विकास हो सकेगा.
जितेंद्र कुमार, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola