प्रज्ञा केंद्र में सुविधा के नाम पर लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2014 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड सरकार ने प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की है. आज स्थिति यह है कि इन प्रज्ञा केंद्रों पर जाति प्रमाण पत्र से लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये वसूले जा रहे हैं. प्रज्ञा केंद्र संचालित करनेवालों […]
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की है. आज स्थिति यह है कि इन प्रज्ञा केंद्रों पर जाति प्रमाण पत्र से लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये वसूले जा रहे हैं. प्रज्ञा केंद्र संचालित करनेवालों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से सरकारी नियमों से अलग अपना कानून बना रखा है.
सरकारी तौर पर एक पखवाड़े के अंदर काम करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन यहां महीने भर में भी कोई काम नहीं होता. जिला अधिकारी कहते हैं कि एक सप्ताह के अंदर कोई भी प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश देते हैं, लेकिन प्रज्ञा केंद्र अपने नियम के हिसाब से चलता है. मुख्यमंत्री इसके माध्यम से जनता को सुविधा देने का दावा करते हैं, लेकिन यहां मामला कुछ उल्टा ही दिखायी दे रहा है.
मंजन पिंगुवा, चाईबासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




