न्याय में 18 साल की देरी मंजूर नहीं

Published at :16 Oct 2014 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
न्याय में 18 साल की देरी मंजूर नहीं

एक भ्रष्ट जनप्रतिनिधि (तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता) 18 साल तक सत्ता में, सरकार में, विभिन्न पदों पर विराजमान रह कर आम जनता को, प्रशासन को अपनी मर्जी के अनुसार हांकती रही, तो सिर्फ इसलिए कि न्यायपालिका द्वारा फैसला सुनाने में 18 साल की देरी हुई. यह देरी आम जनता को मंजूर नहीं है. जनप्रतिनिधि पर […]

विज्ञापन

एक भ्रष्ट जनप्रतिनिधि (तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता) 18 साल तक सत्ता में, सरकार में, विभिन्न पदों पर विराजमान रह कर आम जनता को, प्रशासन को अपनी मर्जी के अनुसार हांकती रही, तो सिर्फ इसलिए कि न्यायपालिका द्वारा फैसला सुनाने में 18 साल की देरी हुई.

यह देरी आम जनता को मंजूर नहीं है. जनप्रतिनिधि पर देश, राज्य, समाज और आम जनता को उचित मार्गदर्शन देने की जवाबदेही होती है और एक भ्रष्ट, बेईमान, लुटेरा जनप्रतिनिधि सबको गलत दिशा की ओर ले जाने का षडयंत्र करेगा. इसलिए किसी भी जनप्रतिनिधि के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में एक साल के भीतर निबटा देना चाहिए. प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी ने दागी नेताओं से निबटने के सवाल पर मीडिया में बयान दिया था कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर मामला निबटायेंगे.

रामअवतार भगत, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola