पर्यावरण बचेगा, तभी हम सब बचेंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2014 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

मूर्ति व पूजन सामग्रियों के विसर्जन से गंभीर जल प्रदूषण का संकट पैदा हो रहा है. भारत में पूरे साल अनेक उत्सव होते रहते हैं. इसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित होती हैं. बाद में उन्हें जलाशयों में विसजिर्त किया जाता है. बढ़ती आबादी शहर ही नहीं, ग्रामीण जलाशयों को भी निगल रही है. शहरों […]
विज्ञापन
मूर्ति व पूजन सामग्रियों के विसर्जन से गंभीर जल प्रदूषण का संकट पैदा हो रहा है. भारत में पूरे साल अनेक उत्सव होते रहते हैं. इसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित होती हैं. बाद में उन्हें जलाशयों में विसजिर्त किया जाता है.
बढ़ती आबादी शहर ही नहीं, ग्रामीण जलाशयों को भी निगल रही है. शहरों की हालत भयावह हो चुकी है. आज कल हर कॉलोनी व सेक्टरों में पूजा के विशाल पंडाल बनाने का चलन जोरों पर है. यहां की मूर्तियों का विसजर्न और बुद्धिजीवियों की चुप्पी दुखदायी है. शहरों के तालाब विषाक्त हो रहे हैं.
जलाशयों की सफाई की जिम्मेदारी पूजा समितियों को दी जाये या फिर शुल्क लेकर नगरपालिका व्यवस्था करे. हवा, पानी व मिट्टी का संरक्षण पर ही हमारा अस्तित्व टिका है. पर्यावरण बचेगा, तभी हम बचेंगे. कृत्रिम जल, हवा व मिट्टी से प्राणी का पोषण संभव नहीं है.
महादेव महतो, तालगड़िया, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




