ePaper

धार्मिक सौहार्द की मिसाल

Updated at : 07 Jan 2020 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
धार्मिक सौहार्द की मिसाल

केरल की एक मस्जिद में आगामी 19 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से हिंदू लड़का-लड़की की एक जोड़ी की शादी तय हुई है. इसके साथ ही मस्जिद की इंतजामिया की तरफ से दुल्हन को दस तोला सोना और दो लाख रुपये उपहार में दिये जायेंगे. गौरतलब है कि इस शादी का जिम्मा चेरुवल्ली मुस्लिम जमात समिति […]

विज्ञापन
केरल की एक मस्जिद में आगामी 19 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से हिंदू लड़का-लड़की की एक जोड़ी की शादी तय हुई है. इसके साथ ही मस्जिद की इंतजामिया की तरफ से दुल्हन को दस तोला सोना और दो लाख रुपये उपहार में दिये जायेंगे. गौरतलब है कि इस शादी का जिम्मा चेरुवल्ली मुस्लिम जमात समिति ने उठाया है. हिंदू-मुस्लिम के बीच सौहार्द स्थापित करनेवाली यह एक बड़ी मिसाल साबित होगी.
इसकी सभी को ना केवल सराहना करनी चाहिए, बल्कि इस कदम का सहयोगी भी बनना चाहिए. ऐसे ही प्रयासों से देश में एक आदर्श वातावरण बनेगा और धर्मों के बीच चौड़ी हो रही खाई को पाटा जा सकेगा. मेरा मानना है कि इस तरह के कदम हिंदुओं और बाकी धर्मों को भी उठाना चाहिए. केरल की चेरुवल्ली मुस्लिम जमात समिति साधुवाद की पात्र है.
हेमा हरि उपाध्याय, उज्जैन, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola