पर्यटन केंद्रों को बचाना जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पर्यटन भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है. हर राज्य में एक से बढ़कर एक पर्यटन क्षेत्र हैं. धनबाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन से बारह किमी की दूरी पर स्थित तोपचांची झील एवं अभयारण्य झारखंड के पर्यटन स्थलों में एक है. यह स्थानीय लोगों में अत्यंत लोकप्रिय पर्यटन केंद्र […]
विज्ञापन
पर्यटन भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है. हर राज्य में एक से बढ़कर एक पर्यटन क्षेत्र हैं. धनबाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन से बारह किमी की दूरी पर स्थित तोपचांची झील एवं अभयारण्य झारखंड के पर्यटन स्थलों में एक है. यह स्थानीय लोगों में अत्यंत लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है.
अंग्रेजों द्वारा निर्मित यह कृत्रिम झील प्राकृतिक सौंदर्य का मनभावक केंद्र है, जो आज राजनीतिक उपेक्षा का ऐसा शिकार है कि इसकी स्थिति को देखकर लोग सरकार से नाराज हैं. कुल 8.75 वर्ग किमी में फैले इस अभ्यारण्य में स्थित झील से पूरे धनबाद में पानी सप्लाई होती थी. हेमंत सरकार से अपेक्षा है कि इस ओर उनका ध्यान जरूर आकृष्ट होगा, ताकि झारखंड के इस बेहतरीन पर्यटन केंद्र को बचाया जा सके.
देवेश कुमार देव, गिरिडीह, झारखंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










