ePaper

वहशीपने पर अध्ययन की दरकार

Updated at : 05 Dec 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
वहशीपने पर अध्ययन की दरकार

बीते दिनों देश में हुईं बलात्कार की कुछ घटनाओं ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. लोगों में अपने और अपने परिवार वालों की सुरक्षा को लेकर फिक्र बढ़ गयी है. एक तरफ पूरा देश इन घटनाओं से आहत है और न्याय की मांग कर रहा है, वहीं हमारी सरकारें इसे लेकर गंभीर नहीं […]

विज्ञापन
बीते दिनों देश में हुईं बलात्कार की कुछ घटनाओं ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. लोगों में अपने और अपने परिवार वालों की सुरक्षा को लेकर फिक्र बढ़ गयी है. एक तरफ पूरा देश इन घटनाओं से आहत है और न्याय की मांग कर रहा है, वहीं हमारी सरकारें इसे लेकर गंभीर नहीं दिखती हैं. हालांकि, इस बार मानसिकता परिवर्तन की भी बात की जा रही है, लेकिन इस मानसिकता में परिवर्तन कैसे होगा?
आज जरूरत है कि ऐसी मानसिकता पैदा करनेवाले कारकों को ही दूर किया जाये, उन चीजों पर पाबंदी लगायी जाये, जो लोगों में ऐसी वहशी मानसिकता को पैदा करती हैं. साथ ही, इस विषय पर एक गहरा अध्ययन हो, ताकि कुछ ठोस कदम उठाया जाये. कब तक हमारा देश ऐसी घटनाओं से छलनी होता रहेगा.
अब्दुस सलाम शाकिर, रांची, झारखंड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola