बढ़ रहा है सोशल मीडिया का नकारात्मक असर

बढ़ते स्मार्ट फोन के उपयोग और हर हाथ तक इसकी पहुंच के कारण सोशल मीडिया आज के समय में संचार का सबसे सशक्त माध्यम हो गया है. यह आधुनिक विज्ञान का एक वरदान है, किंतु इसकी कई मामलों में नकारात्मक चर्चाएं व छवि के कारण भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत सरकार को तीन हफ्तों […]
बढ़ते स्मार्ट फोन के उपयोग और हर हाथ तक इसकी पहुंच के कारण सोशल मीडिया आज के समय में संचार का सबसे सशक्त माध्यम हो गया है.
यह आधुनिक विज्ञान का एक वरदान है, किंतु इसकी कई मामलों में नकारात्मक चर्चाएं व छवि के कारण भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत सरकार को तीन हफ्तों में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने, जातिवादी घृणा फैलाने वाले, फेक न्यूज चलाने वाले, अश्लील पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कानून बनाने के निर्देश दिये हैं.
जस्टिस दीपक गुप्ता व अनिरुद्ध बोस की पीठ ने चिंता जताते हुए कहा कि देश में सोशल मीडिया का दुरुपयोग एके-47 से ज्यादा तबाही मचाने वाले साबित हो रहा है. इसकी झूठी अफवाह, फेक न्यूज के कारण जातिवादी हिंसा व अमानवीय घटनाएं बढ़ रही हैं. इस वजह से पोस्ट का स्रोत जानना और उन पर कठोर कार्यवाही करना आवश्यक हो गया है.
मंगलेश सोनी, मनावर, मध्यप्रदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




