ओछी मानसिकता से ऊपर उठें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 12:33 AM

विज्ञापन

अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने पर भव्य स्वागत हुआ, जो बहुत ही अच्छी बात है. पर हर बात की तुलना पाकिस्तान से कर जाये, यह सही नहीं. आखिर पाकिस्तान से तुलना क्यों करें हम? हम हर क्षेत्र में अच्छा जरूर करें. पर खुद को अच्छा दिखाने के लिए और दूसरे को नीचा दिखाने […]

विज्ञापन

अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने पर भव्य स्वागत हुआ, जो बहुत ही अच्छी बात है. पर हर बात की तुलना पाकिस्तान से कर जाये, यह सही नहीं. आखिर पाकिस्तान से तुलना क्यों करें हम? हम हर क्षेत्र में अच्छा जरूर करें.

पर खुद को अच्छा दिखाने के लिए और दूसरे को नीचा दिखाने के लिए तुलना करना ओछी मानसिकता का परिचायक हैं. टीवी चैनलों पर तुलना करते हुए रिपोर्ट दिखाया जा रहा है. यह सस्ती टीआरपी के लिए किया जा रहा हैं.
लोगों में देशभक्ति की भावना के साथ ही पाकिस्तान को नीचा दिखाने की सोच को भुनाने के लिए यह सब किया जा रहा है. लगातार निंदात्मक मानसिकता के बीच रहने से हम भी जेहनी तौर पर बीमार हो जायेंगे. यह समय है कि हम इन सब बातों से ऊपर उठें और ओछी मानसिकता काे त्याग कर सकारात्मकता का परिचय दें.
सीमा साही, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola