सुविधाओं से वंचित हैं रोसड़ा नगर के वासी
Updated at : 17 Sep 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर जिले का रोसड़ा शहर अपने प्राचीन वैभवता पर भारत सहित दुनिया भर में प्रसिद्ध था. कभी यह बिहार का अभिन्न जिला बनते-बनते रह गया था. इन दिनों रोसड़ा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा व नगर पंचायत की उदासीनता के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. इन दिनों शहर के विभिन्न रिहाइसी इलाकों में जलजमाव […]
विज्ञापन
समस्तीपुर जिले का रोसड़ा शहर अपने प्राचीन वैभवता पर भारत सहित दुनिया भर में प्रसिद्ध था. कभी यह बिहार का अभिन्न जिला बनते-बनते रह गया था.
इन दिनों रोसड़ा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा व नगर पंचायत की उदासीनता के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. इन दिनों शहर के विभिन्न रिहाइसी इलाकों में जलजमाव की समस्या है. बड़ी दुर्गा स्थान से थाना रोड व आरपीपीएम कॉलेज रोड में जलनिकासी की बड़ी समस्या है.
विभिन्न मुहल्लों की सड़कों पर कचरे का अंबार देखा जा सकता है. शहर में बिजली की स्थिति को बेहतर ग्रेड नहीं दिया जा सकता है. सड़क की लाइट तो मात्र पोल की शोभा बढ़ाने को है. हर घर नल का जल व सड़क योजना तो ठंडे बस्ते में चली गयी है. कुल मिलाकर दिन-प्रतिदिन स्थिति गिरती जाने का कारण यह क्षेत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित रहा है.
सौरभ भारद्वाज, रोसड़ा (समस्तीपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




