चालकों पर सख्ती के साथ सड़कें भी दुरुस्त हों
Updated at : 11 Sep 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

इसमें संदेह नहीं कि सड़क हादसों का एक बड़ा कारण वाहनचालकों की लापरवाही होती है. लेकिन, सड़कों की डिजाइन में खामी, गड्ढे, अतिक्रमण, आवारा पशु, रोशनी की कमी के कारण भी हादसे होते हैं. स्पष्ट है कि सड़कों के बेहतर रखरखाव के साथ ही यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की जानी चाहिए. क्या यह उचित नहीं […]
विज्ञापन
इसमें संदेह नहीं कि सड़क हादसों का एक बड़ा कारण वाहनचालकों की लापरवाही होती है. लेकिन, सड़कों की डिजाइन में खामी, गड्ढे, अतिक्रमण, आवारा पशु, रोशनी की कमी के कारण भी हादसे होते हैं.
स्पष्ट है कि सड़कों के बेहतर रखरखाव के साथ ही यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की जानी चाहिए. क्या यह उचित नहीं होगा कि सड़कों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वालों को भी भारी जुर्माने का भागीदार बनाया जाये? कम से कम यातायात पुलिस के संख्याबल के अभाव को तो प्राथमिकता के आधार पर दूर किया ही जाना चाहिए. चूंकि भारी जुर्माने के प्रावधान अमल में आने के बाद अवैध वसूली का भी अंदेशा है.
इसलिए ऐसी कोई व्यवस्था की जानी चाहिए कि ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से लैस हो. यह भी आवश्यक है कि सरकारी वाहन किसी तरह की रियायत न पाने पाएं और भारी वाहनों पर खास निगाह रखी जाये.
डॉ हेमंत कुमार, गोराडीह (भागलपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




