जी-7 बैठक की नाममात्र उपलब्धि

45वां जी-7 शिखर सम्मेलन तटीय शहर बिअररित्ज़ ( फ्रांस) में समाप्त हो गया. इसमें बहुत सारे सवालों के थोड़े से जवाब मिले. चीन और व्हाइट हाउस के बीच व्यापार युद्ध अपरिवर्तित ही रह गया. राष्ट्रपति ट्रंप जलवायु परिवर्तन सत्र से अनुपस्थित रहे. हां, साइड लाइन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के कदम की सराहना […]
45वां जी-7 शिखर सम्मेलन तटीय शहर बिअररित्ज़ ( फ्रांस) में समाप्त हो गया. इसमें बहुत सारे सवालों के थोड़े से जवाब मिले. चीन और व्हाइट हाउस के बीच व्यापार युद्ध अपरिवर्तित ही रह गया. राष्ट्रपति ट्रंप जलवायु परिवर्तन सत्र से अनुपस्थित रहे. हां, साइड लाइन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के कदम की सराहना होनी चाहिए जिन्होंने ईरानी तनाव को कम करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस शिखर सम्मेलन में यही एकमात्र उपलब्धि तत्काल में दिख रही है, क्योंकि ट्रंप ने निकट भविष्य में ईरानी राष्ट्रपति से मिलने के लिए अपनी रुचि दिखायी है. आशा है कि यह सकारात्मक कदम मध्य पूर्व में तनाव को शांत करेगा.
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




