गंदगी व कीचड़ से बिहार को मुक्त करे सरकार

आज बिहार के किसी भी शहर की पहचान गंदगी व कीचड़ पर बसे नगर की हो चुकी है. शायद ही कोई ऐसा जिला है जिसे आदर्श कहा जा सके. राजधानी की भी छवि कोई अच्छी नहीं कही जा सकती है. सवाल यह है कि नगर निगम, नगर पर्षद, नगर पंचायत के रहते सभी नगरों की […]
आज बिहार के किसी भी शहर की पहचान गंदगी व कीचड़ पर बसे नगर की हो चुकी है. शायद ही कोई ऐसा जिला है जिसे आदर्श कहा जा सके. राजधानी की भी छवि कोई अच्छी नहीं कही जा सकती है. सवाल यह है कि नगर निगम, नगर पर्षद, नगर पंचायत के रहते सभी नगरों की यह दशा है.
आखिर किसकी जिम्मेदारी बनती है. आम जनता सिर्फ वोट देने की मशीन बनकर रह गयी है. उसका अच्छी नागरिक जिंदगी जीने का अधिकार छीनता जा रहा है. जनप्रतिनिधि कब तक जनता के साथ छल करते रहेंगे. स्थिति देख स्पष्ट होता है कि अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं.
लोकतंत्र जिम्मेदारी से भी चलता है, हम जब तक जवाबदेही तय नहीं करेंगे, अकर्मण्य कर्मियों को सजा नहीं देंगे बात नहीं बनेगी. आखिर बिना जवाबदेही के लोकतंत्र कैसे चल सकता है. सरकार को चाहिए कि वह सभी कि जिम्मेदारी कठोरता के साथ तय करे.
राजेश कुमार सिंह, एकमा (सारण)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




