ePaper

विवादित बयान की जगह विकास पर हो ध्यान

Updated at : 10 Jun 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
विवादित बयान की जगह विकास पर हो ध्यान

चुनावी प्रक्रिया खत्म होते ही जुमलेबाजी व विवादित बयानों का सिलसिला थम जाना चाहिए तथा केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों के बंटवारा होने के साथ ही सभी मंत्रियों को अपने विभाग की जिम्मेदारी संभालने तथा अधिकांश समय जनता के बीच देनी चाहिए. हाल के दिनों में दिये विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुर्खियों […]

विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया खत्म होते ही जुमलेबाजी व विवादित बयानों का सिलसिला थम जाना चाहिए तथा केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों के बंटवारा होने के साथ ही सभी मंत्रियों को अपने विभाग की जिम्मेदारी संभालने तथा अधिकांश समय जनता के बीच देनी चाहिए.
हाल के दिनों में दिये विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुर्खियों में हैं. ईद पर उनके द्वारा दिये विवादित बयान की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि फिर से ममता दीदी को किम जोंग के समतुल्य बता कर फिर से विवादों में आ गये हैं.
गिरिराज सिंह पहले भी अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं. इससे आम जनता के बीच सरकार और मंत्री के प्रति नकारात्मक छवि बनती है. जबकि, विकास करने वाले मंत्री को अपने कामों पर ध्यान देना चाहिए. चुनाव से पहले विकास की बात करने वाले मंत्री को जनता से किये वादों पर खरा उतरना चाहिए.
नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola