दुस्साहसिक घटनाओं पर लगाम लगाये सरकार
Updated at : 25 Apr 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

मानव और समाज दोनों का अस्तित्व आज खतरे में दिख रहा है, समझ से परे बात होती जा रही है कि कोई कैसे और कब, कहां सुरक्षित रह पायेगा. भागलपुर शहर में इंटर में पढ़ने वाली छात्रा को जबर्दस्ती तीन लोगों ने घर से बाहर ले जाने का दुस्साहस किया और असफल होने पर उस […]
विज्ञापन
मानव और समाज दोनों का अस्तित्व आज खतरे में दिख रहा है, समझ से परे बात होती जा रही है कि कोई कैसे और कब, कहां सुरक्षित रह पायेगा. भागलपुर शहर में इंटर में पढ़ने वाली छात्रा को जबर्दस्ती तीन लोगों ने घर से बाहर ले जाने का दुस्साहस किया और असफल होने पर उस पर तेजाब फेंक दिया. इसमें आखिर उस बच्ची का क्या दोष था. किसी को सुरक्षा पहुंचाना आखिर किसकी जिम्मेदारी है.
सरकार या शासन-प्रशासन का कौन-सा रूप है कि मुल्क में मानवता शर्मसार हो रहा है. ऐसे दुस्साहसिक कार्यों से बचने का उपाय हमारा सभ्य समाज और कुशल शासन-प्रशासन करने में असमर्थ क्यों है? क्या मानव समाज पुनः आदिम समाज से भी बर्बर समाज की ओर प्रवेश करने जा रहा है, जहां सुरक्षित मानव समाज के अस्तित्व की कोई गारंटी नहीं है.
मिथिलेश कुमार, बलुआचक (भागलपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




