पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए बालकनी में रखें पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 5:53 AM

विज्ञापन

उत्तर बिहार प्राकृतिक रूप से संपन्न क्षेत्र है. यहां हर साल लाखों प्रवासी पक्षी आते हैं, जिसकी देखरेख वन विभाग द्वारा की जाती है. पटना चिड़िया घर पक्षियों के संरक्षण देने में अव्वल है, पर हाल में बर्ड फ्लू सबको चिंता में डाल दिया था. अब मौसम में लगातार बढ़ोतरी होती जायेगी तथा प्यासी पक्षियां […]

विज्ञापन
उत्तर बिहार प्राकृतिक रूप से संपन्न क्षेत्र है. यहां हर साल लाखों प्रवासी पक्षी आते हैं, जिसकी देखरेख वन विभाग द्वारा की जाती है. पटना चिड़िया घर पक्षियों के संरक्षण देने में अव्वल है, पर हाल में बर्ड फ्लू सबको चिंता में डाल दिया था. अब मौसम में लगातार बढ़ोतरी होती जायेगी तथा प्यासी पक्षियां भटकतीं नजर आयेंगी.
इसलिए हम सबको अपने घर के आंगन, बालकनी में पानी की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि पक्षी उस पानी को पीकर प्यास बुझा सकें. पक्षियों पर कई वर्षों तक शोध करने वाले डॉ सलीम अली भी मानते हैं कि पक्षियों का जुड़ाव मौसम से होता है. हर मौसम में विशेष प्रवासी पक्षी नजर आते हैं तथा अवांछित कीट-पतंगों को खाकर जलवायु को शुद्ध बनाकर चले जाते हैं. इसलिए गर्मी आने में अब शेष दिन ही बचे हैं. ऐसे में पक्षियों को संरक्षण देने की आवश्यकता है.
नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola