जनता में है बदले की आग
Updated at : 18 Feb 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

14 फरवरी को पुलवामा में 40 जवानों ने अपनी शहादत से देशवासियों को कर्जदार बना दिया है. यकीनन यह खबर सुन कर खून के आंसू नहीं रुक रहे. जनता में अाक्रोश की लहर है. जम्मू के अलावा देश के लगभग सभी राज्यों के विभिन्न शहरों में विद्यार्थियों, आम जनता, पूर्व सैनिकों ने सड़कों पर उतर […]
विज्ञापन
14 फरवरी को पुलवामा में 40 जवानों ने अपनी शहादत से देशवासियों को कर्जदार बना दिया है. यकीनन यह खबर सुन कर खून के आंसू नहीं रुक रहे.
जनता में अाक्रोश की लहर है. जम्मू के अलावा देश के लगभग सभी राज्यों के विभिन्न शहरों में विद्यार्थियों, आम जनता, पूर्व सैनिकों ने सड़कों पर उतर कर इस आतंकी घटना के खिलाफ रोष जाहिर किया. लोगों में इस घटना में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति है, तो वहीं उनमें बदले की भावना उबल रही है. इस आतंकी हमले के बाद से पूरे विश्व में आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग एक बार फिर से उठ रही है.
सरकार को अब शांति एवं सब्र का दामन छोड़ कर इस मसले का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि देश का जवान इन आतंकियों की कायराना हरकत का शिकार न हो.
अमजद रजा, वासेपुर, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




