विश्व मानवता और चीन

Updated at : 18 Feb 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व मानवता और चीन

कन्फूशियस जैसे उदात्त चरित्र वाले दार्शनिक के देश चीन के चरित्र का आज के परिदृश्य में आकलन करें, तो लगता है कि यह देश दुनिया से अलग-थलग किसी दूसरे ग्रह पर बसा देश है. जब नरपिशाचों के देश पाकिस्तान द्वारा पालित जिंदा राक्षस मौलाना मसूद अजहर के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा सीआरपीएफ के 40 […]

विज्ञापन
कन्फूशियस जैसे उदात्त चरित्र वाले दार्शनिक के देश चीन के चरित्र का आज के परिदृश्य में आकलन करें, तो लगता है कि यह देश दुनिया से अलग-थलग किसी दूसरे ग्रह पर बसा देश है.
जब नरपिशाचों के देश पाकिस्तान द्वारा पालित जिंदा राक्षस मौलाना मसूद अजहर के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा सीआरपीएफ के 40 जवानों की हत्या से संपूर्ण मानवता कराह उठी है, दुनियाभर के देशों ने एक सुर में इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्सना की है, चीन पर उसका कोई असर नहीं दिखा.
भारत द्वारा मौलाना मसूद अजहर को ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी’ घोषित करने के प्रयास को इकलौते चीन ने अपने वीटो पावर से विफल कर दिया. चीन ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार ऐसा किया है. भारत को भी अब चीन से सभी तरह के अपने संबंधों पर पुनर्विचार करना चाहिए. इतिहास साक्षी है, चीन ने भारत के जख्मों पर हमेशा नमक छिड़का है.
निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola