ePaper

रणनीति हम मतदाता भी बनाएं और अपनी सरकार बनाएं

Updated at : 07 Feb 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
रणनीति हम मतदाता भी बनाएं और अपनी सरकार बनाएं

आनेवाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है. अब वादों और इरादों पर भी जोर दिया जायेगा. इन सब चीजों के बीच पढे-लिखे लोगों और खासकर युवाओं को भी अपनी रणनीति तय कर लेनी चाहिए, कौन-सा उम्मीदवार उम्मीदों पर कितना […]

विज्ञापन
आनेवाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है.
अब वादों और इरादों पर भी जोर दिया जायेगा. इन सब चीजों के बीच पढे-लिखे लोगों और खासकर युवाओं को भी अपनी रणनीति तय कर लेनी चाहिए, कौन-सा उम्मीदवार उम्मीदों पर कितना खरा उतरा है या उतर सकता है. इसका निर्णय कर ही उसे अपना मत देना चाहिए.
हमें बिना जाति-धर्म देखे, सबसे योग्य उम्मीदवार का निर्णय करना है. एक ऐसा पढ़ा-लिखा नेता, जो हमारे कदम से कदम मिला कर चले, जो हमारे विकास के बारे में सोचे, जो हमारे दुख-दर्द को समझे. जरूरी है कि इस बार राजनीतिक दलों के साथ-साथ रणनीति हम मतदाता भी बनाएं और अपनी सरकार बनाएं.
उत्सव रंजन, नीमा, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola