हमारी छोटी-सी गलती से जाम हो जाती हैं सड़कें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 5:47 AM

विज्ञापन

सड़क पर अक्सर हम लोगों की एक छोटी-सी गलती के कारण जाम लग जाता है और कभी-कभी यह भयावह रूप ले लेता है. हमारी एक गलती के कारण सैकडों लोगों को उस भीड़ का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी यह भी देखा जाता है कि लोग बिना इंडिकेटर के दाएं से बाएं चले जाते हैं. […]

विज्ञापन
सड़क पर अक्सर हम लोगों की एक छोटी-सी गलती के कारण जाम लग जाता है और कभी-कभी यह भयावह रूप ले लेता है. हमारी एक गलती के कारण सैकडों लोगों को उस भीड़ का सामना करना पड़ता है.
कभी-कभी यह भी देखा जाता है कि लोग बिना इंडिकेटर के दाएं से बाएं चले जाते हैं. खासकर ऑटोचालक की मनमानी तो चरमसीमा पर होती है. बीच सड़क पर ही सवारी को उतारना व चढ़ाना इनकी आदत बन चुकी है. माना कि दो पहिया वाहन भी कोई कम नहीं है, जहां मन हुआ वहां टर्न ले लेते हैं.
कभी-कभी चार पहिया वाहन अपनी कतार में होती है और तीन पहिए, दो पहिया वाहन अपनी ताकत दिखाते हुए ओवरटेक करते है. इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लोगों को अपनी इस आदत में सुधार करने की आवश्यकता है.
नेहा पांडे, बगहा-दो, मंत्री मार्केट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola