जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से एक युग का हो गया अंत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

तीन जून, 1930 को कर्नाटक के मंगलुरू में जन्मे मुंबई के ट्रेड यूनियन नेता से अपना सफर शुरू कर देश के रक्षा मंत्री तक का सफर शान से तय करने वाले ईमानदार, जुझारू, बेबाक, हर दिल अजीज राजनीति के शिखर पुरुष जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से सारा देश मर्माहत है. उनके निधन से राजनीति में […]
विज्ञापन
तीन जून, 1930 को कर्नाटक के मंगलुरू में जन्मे मुंबई के ट्रेड यूनियन नेता से अपना सफर शुरू कर देश के रक्षा मंत्री तक का सफर शान से तय करने वाले ईमानदार, जुझारू, बेबाक, हर दिल अजीज राजनीति के शिखर पुरुष जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से सारा देश मर्माहत है.
उनके निधन से राजनीति में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना मुश्किल है. उनकी छवि भारतीय राजनीति में साफ-सुथरी समाजवादी राजनेता की रही है. वह एक ऐसे नेता थे, जो कथनी नहीं करनी में विश्वास करते थे.
यह उनकी शख्सियत का ही कमाल था कि 1974 में जब वे ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष थे, भारतीय रेल के 15 लाख कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग पर रेल हड़ताल करवा दिया और सारे देश में हाहाकार मचा दिया. 1974 का लोकसभा चुनाव मुजफ्फरपुर से उन्होंने जेल में रहते हुए बिना किसी प्रचार-प्रसार के जीता था.
डॉ हरि गोविंद प्रसाद, बेगूसराय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




