नोटा के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत

Updated at : 26 Nov 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
नोटा के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत

चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष अपने कार्यों से जनता को अवगत कराता है और विपक्षी पार्टियां सरकार की नाकामियों को, लेकिन अब समय आ गया है कि सभी पार्टियां इस आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई से ऊपर उठ कर जनता के बीच जागरूकता फैलाये. लोगों को चुनावों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. चुनावों में उनके […]

विज्ञापन
चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष अपने कार्यों से जनता को अवगत कराता है और विपक्षी पार्टियां सरकार की नाकामियों को, लेकिन अब समय आ गया है कि सभी पार्टियां इस आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई से ऊपर उठ कर जनता के बीच जागरूकता फैलाये. लोगों को चुनावों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है.
चुनावों में उनके पास क्या-क्या विकल्प है यह जानना चाहिए. नोटा एक ऐसा विकल्प है, जिसका प्रचार न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्षी पार्टियां जिक्र करती हैं. यहां तक की चुनाव आयोग भी इसका प्रचार नहीं करता है, जबकि चुनाव आयोग को इस विकल्प का व्यापक स्तर पर प्रचार करना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि इससे अपराधियों और अयोग्य प्रतिनिधियों को विधायिका का अंग बनने से रोक सकते हैं.
प्रमेंद्र कुमार, पटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola