शिक्षा के साथ राजनीति सही नहीं

Updated at : 16 Jun 2014 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के साथ राजनीति सही नहीं

यह कितने दु:ख की बात है कि जिस देश के प्रधानमंत्री देश की शिक्षा-व्यवस्था को सुधार कर अनुशासन, नीति, आदर्शो को स्थापित करने की बात करते हैं, आज उसी दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर स्थित एक प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा संस्थान एनटीटीएफ को बंद कराने में अपनी अहम भूमिका निभायी. किसी भी शिक्षा संस्थान के […]

विज्ञापन

यह कितने दु:ख की बात है कि जिस देश के प्रधानमंत्री देश की शिक्षा-व्यवस्था को सुधार कर अनुशासन, नीति, आदर्शो को स्थापित करने की बात करते हैं, आज उसी दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर स्थित एक प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा संस्थान एनटीटीएफ को बंद कराने में अपनी अहम भूमिका निभायी.

किसी भी शिक्षा संस्थान के अपने नियम, अनुशासनिक व्यवस्था, कार्यप्रणाली होती है. अगर उसका उल्लंघन करने के लिए उसे बलपूर्वक बाध्य किया जाता है, प्राचार्य का अपमान, एवं अभद्र व्यवहार होता है तो कहां रह गये हमारे शैक्षिक मूल्य व नैतिक परंपराएं? राजनीति के खेल में सभी दलों के पक्ष-विपक्ष के वक्तव्य और उसके पीछे वर्चस्व की लड़ाई के बीच उन सैकड़ों छात्रों के अधर में लटके भविष्य का क्या जो वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं?

पद्मा मिश्र, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola