भारत का बढ़ता कदम

इज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबारी सुगमता के मोर्चे पर भारत ने 23 स्थान की सुधार के साथ 77वां स्थान प्राप्त किया है. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था एवं सरकारी प्रयासों पर मुहर लगा दी है. इस रिपोर्ट से वैश्विक स्तर पर निवेशकों के बीच हमारी अर्थव्यवस्था और सरकार के […]
इज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबारी सुगमता के मोर्चे पर भारत ने 23 स्थान की सुधार के साथ 77वां स्थान प्राप्त किया है. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था एवं सरकारी प्रयासों पर मुहर लगा दी है. इस रिपोर्ट से वैश्विक स्तर पर निवेशकों के बीच हमारी अर्थव्यवस्था और सरकार के अनुकूल कदमों का सकारात्मक संदेश जायेगा.
निश्चय ही यह देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक संबंधों कर दृष्टि से बेहद अहम है. अब भी कुछ क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, जैसे व्यापार विवाद तथा भूमि प्रबंधन, जिन्हें ठीक करके और आगे जाया जा सकता है. इस सफलता से देशवासियों का मोदी सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा, यह तय है. सरकार से अपेक्षा है कि आगे भी अच्छी नीतियां बनाती रहे, ताकि भारत विश्व व्यापार में अग्रणी भूमिका निभा सके.
आशीष कुमार, कोर्रा, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




