बापू का सपना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती का दिन उनके योगदान को याद करने का सबसे अवसर है. अक्सर कहा जाता है कि गांधीजी ने हमें आजादी दिलायी, लेकिन गांधीजी आजादी के साथ एक स्वच्छ भारत भी चाहते थे. स्वच्छ भारत के लिए गांधीजी ने अनेक कदम उठाये थे. उनके सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
विज्ञापन
दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती का दिन उनके योगदान को याद करने का सबसे अवसर है. अक्सर कहा जाता है कि गांधीजी ने हमें आजादी दिलायी, लेकिन गांधीजी आजादी के साथ एक स्वच्छ भारत भी चाहते थे.
स्वच्छ भारत के लिए गांधीजी ने अनेक कदम उठाये थे. उनके सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है. विदेशी गुलामी से आजादी तो हमें 71 साल पहले ही मिल गयी थी, लेकिन देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प अभी पूरा होना बाकी है. कुछ दिन बाद दिवाली है.
जाहिर है कि सभी लोग घरों की सफाई का काम भी शुरू हो चुके होंगे. दिवाली की तैयारी की ही तरह अगर पूरे साल ऐसी ही सफाई अपने घरों में और आसपास रखेंगे, तो दिवाली शायद हर रोज ही मना सकते हैं. और इस तरह गांधीजी के सपने को पूरा कर सकते हैं. स्वच्छता कोई बहुत बड़ा आंदोलन नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है.
दिवाकर कुमार, गोनैया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










