प्रदूषण बढ़ने से मौसम का बिगड़ रहा है संतुलन
Updated at : 20 Sep 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

भारत विश्व की दूसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. साथ ही प्रदूषण बढ़ने से हालत और भी गंभीर हो गयी है. इस समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है. यह समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है. इसका असर मौसम पर भी पड़ रहा है. हवा में जहरीली गैस तैर […]
विज्ञापन
भारत विश्व की दूसरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. साथ ही प्रदूषण बढ़ने से हालत और भी गंभीर हो गयी है. इस समस्या से पूरा विश्व जूझ रहा है.
यह समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है. इसका असर मौसम पर भी पड़ रहा है. हवा में जहरीली गैस तैर रही है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों की कटाई करना है. पेड़ों की कटाई के साथ पौधों को नहीं लगाने से असंतुलन हो गया है.
इसके अलावा कल-कारखानों की संख्या बढ़ती जा रही है. यही हाल रहा तो आनेवाली पीढ़ी को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है़ इसलिए लोगों को सचेत होना पड़ेगा. सरकार को गंभीरता से इस पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने होंगे. लोगों के जागरूक होने पर ही इस समस्या से निबटना होगा.
आयुष राज, आरा (भोजपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




