मुजफ्फरपुर व देवरिया मामले की निष्पक्ष जांच हो

Updated at : 21 Aug 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर व देवरिया मामले की निष्पक्ष जांच हो

मुजफ्फरपुर व देवरिया मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है, लेकिन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपनी ईमानदार छवि के मुताबिक यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से हो. इन सेक्स रैकेट्स के मुख्य कर्ता-धर्ता जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन सीबीआई को पता लगाना होगा कि इनसे […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर व देवरिया मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है, लेकिन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपनी ईमानदार छवि के मुताबिक यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से हो. इन सेक्स रैकेट्स के मुख्य कर्ता-धर्ता जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन सीबीआई को पता लगाना होगा कि इनसे जुड़े कौन-कौन थे.
जरूरी यह है कि हमारा शासन-प्रशासन बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर ज्यादा सजग बने. अमेरिका में तो सरकार बच्चों को उनके माता-पिता की करतूतों से भी बचाती है. यदि यह पाया जाता है कि पालक अपने बच्चों से बेजा सख्ती करते हैं तो बच्चे को उनसे दूर भी कर दिया जाता है. लेकिन, भारत में हम जहां-तहां बच्चों का शोषण होते देखते हैं. सरकारें तर्क दे सकती हैं कि उनके पास ऐसे तमाम बच्चों की देखभाल के लायक पर्याप्त संसाधन नहीं हैं. लेकिन समस्या संसाधनों के अभाव के बजाय इच्छाशक्ति की कमी की है.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह (भागलपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola